शिक्षक भर्ती - अभिषेक मिश्र | Shikshak Bhartee - Abhishek Mishra

Hindi Kavita

Hindi Kavita
हिंदी कविता

abhishek-mishra-ki-kavita

"शिक्षक भर्ती"

नवयुवकों की ज़िन्दगी,
जाने कैसे सिमट गई।
पूरी दुनिया ही थी सामने ,
पर डी०एल०एड०में ही लिपट गई।।
एक आस लिए लालगंज गए,
सक्षम एकेडमी में एडमिशन लिए।
पहुँच कर देखा तो सब लगे हुए थे,
हाथ में कॉपी सर झुके हुए थे।
सुबह उठते ही कोचिंग भागते,
रोज शिक्षक भर्ती ताकते।
पल-पल कर दिन गुजर रहे, 
दुविधा है मन में जाने कैसा सफर रहे।।
ऐसा क्या जो हम न किये,
TET, CTET  सब पास किये।
दिमाग भी अब बोल उठा ,
बस कर भाई बहुत हुआ।।
जाने कब भर्ती आएगी,
घर में खुशहाली छाएगी।
अब तो योगी जी से यही गुजारिश,
शिक्षक भर्ती की है सिफारिश।।
                        
अभिषेक मिश्र -

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!